फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dilapidated boat on the Chambal River playing with the lives of passengers

Agra News: चंबल नदी में जर्जर नाव, मुसाफिरों की जिंदगी से खिलवाड़

Sun, 18 Oct 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated boat on the Chambal River playing with the lives of passengers
चंबल में हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? जर्जर नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे ग्रामीण सोशल मीड - फोटो : ARchive
पिनाहट। चंबल नदी में सुरक्षित आवागमन के इंतजाम न होने से ग्रामीणों की जान खतरे में है। पिनाहट क्षेत्र के क्योरी घाट पर जर्जर नाव से लोगों को नदी पार कराने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और बाइक नाव पर लदे दिख रहे हैं।
विज्ञापन


यह दृश्य नदी में बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के रायपुर घाट से उत्तर प्रदेश के क्योरी घाट तक कई महीनों से यह नाव चल रही है। सुबह से शाम तक चलने वाली इस नाव से लोगों के साथ बाइक भी नदी पार कराई जाती हैं। आरोप है कि प्रति बाइक 200 रुपये वसूले जाते हैं। जर्जर नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर नदी पार कराने के बावजूद इस पर रोक नहीं लगी है। चंबल घाट पर पांटून पुल हटने के बाद करीब चार महीने से मोटर बोट का संचालन बंद है। मध्य प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए मोटर बोट पर रोक लगाई थी। इससे नदी के आसपास के गांवों के लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षित साधन न होने के कारण उन्हें मजबूरी में जर्जर नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में भी हादसा
क्योरी घाट पर नाव संचालन के दौरान पहले भी हादसे की स्थिति बन चुकी है। पूर्व में एक नाव किनारे पर पलट गई थी। तब प्रशासन ने उस नाव को जब्त कर लिया था। इसके बावजूद घाट पर दोबारा नाव संचालन शुरू होने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब सुरक्षा मानकों के कारण मोटर बोट बंद हुई तो जर्जर नाव की अनुमति कैसे मिली। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन की निगरानी के बावजूद कई महीनों से नाव चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। पुलिस भेजकर जानकारी कराई जा रही है। पुलिस भेजकर जांच और कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed