{"_id":"6a2096218efbde1c60036330","slug":"dilapidated-beni-singh-inter-college-will-be-razed-to-the-ground-students-will-be-shifted-to-another-school-agra-news-c-25-1-agr1035-1075801-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जर्जर बेनी सिंह इंटर कॉलेज होगा जमींदोज, छात्र दूसरे स्कूल में होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जर्जर बेनी सिंह इंटर कॉलेज होगा जमींदोज, छात्र दूसरे स्कूल में होंगे शिफ्ट
विज्ञापन
बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कॉलेज का निरीक्षण करते हुए।
आगरा। भारी बारिश से बुधवार को बालूगंज में पांच मकान ढह गए। बेनी सिंह वैदिक विद्यावती इंटर कॉलेज के जर्जर भवन पर खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कॉलेज का निरीक्षण कर सभी 20 छात्रों को दूसरे सुरक्षित स्कूल में शिफ्ट करने और जर्जर भवन को ढहाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण विद्यालय परिसर से गुजरने वाले भूमिगत नाले के पास तेज कटान हो गया। जलभराव की स्थिति बन गई। इससे स्कूल के साथ-साथ आसपास के पांच मकान ढह गए। अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बुधवार को मौके का मुआयना किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्कूल भवन बेहद पुराना और जर्जर अवस्था में है, जो बच्चों और शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। वर्तमान में यहां 20 छात्र अध्ययनरत हैं। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन सभी छात्रों को तुरंत किसी नजदीकी सुरक्षित स्कूल में स्थानांतरित किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो और वे सुरक्षित रहें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिया है कि इस खतरनाक हो चुके विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।