{"_id":"f02ef2d63f8cb948459dfc4d8569e71b","slug":"difficult-to-bear-the-increased-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने बढ़ाई भालुओं की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने बढ़ाई भालुओं की मुश्किल
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीठम झील स्थित भालू पार्क में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भालूओं की मुश्किल बढ़ गई है। पेड़ों की छाया में भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। दिन में 42 डिग्री से भी अधिक तापमान के चलते भालू सो नहीं पा रहे हैं।
बता दें कि कीठम झील के भालू पार्क में लगभग 224 भालू हैं। इनके लिए लगभग 150 कूलर लगाए गए हैं लेकिन भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अधिकांश भालू खुले में पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर हैं। गुरुवार को 42 डिग्री से भी अधिक का तापमान उन्हें खुले में चैन से नहीं बैठने दे रहा था। हालांकि गर्मी को देखते हुए उनके खानपान में भी बदलाव किया गया है। सुबह साढे़ आठ बजे नास्ते में तरबूज, सेव, अंगूर, पपीता, चिकू और दलिया आदि दिया जाता है। भालू पार्क के डॉ. इलाई राजा ने बताया कि दिन में बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी होती है। यहां जनरेटर की व्यवस्था है लेकिन ज्यादा लोड के चलते सभी कूलर नहीं चल पाते हैं। इस कारण ज्यादातर भालू जमीन में गड्ढा खोदकर बैठ जाते हैं। इसके बाद भी उन्हें नींद नहीं आती।