{"_id":"603473ba8ebc3ee96959ab7c","slug":"diesel-petrol-price-today-23-february-2021-petrol-diesel-price-23-feb-2021-know-rates-according-to-iocl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए आगरा में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, कांग्रेसियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए आगरा में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, कांग्रेसियों ने किया विरोध
Tue, 23 Feb 2021 08:47 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ। इसके चलते आगरा में पेट्रोल की कीमत स्थिर रही। आगरा में पेट्रोल 88.82 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 81.27 रुपये प्रति लीटर है।
इससे पहले आगरा में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे का इजाफा हुआ था। जिसके बाद पेट्रोल 88.87 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं, डीजल की कीमत में 70 पैसे बढ़े थे। डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा था।
पेट्रोल, डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में किया हवन
युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में दीवानी चौराहे पर केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर ने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम 800 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार का आम जनता की मुश्किलों पर ध्यान नहीं है। तरुण सागर, दीपक शर्मा, दीपक दीक्षित, नितिन प्रताप, आशुतोष, प्रबल प्रताप, आदेश, यतेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।