फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diesel Petrol Price Today 22 February 2021: Petrol Diesel Price 22 Feb 2021: Know Rates According To Iocl In Agra

Petrol Diesel Price: स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आगरा में कितनी है कीमत

Mon, 22 Feb 2021 08:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Feb 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 22 February 2021: Petrol Diesel Price 22 Feb 2021: Know Rates According To Iocl In Agra
Petrol pump - फोटो : Agency (File Photo)
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ। इसके चलते आगरा में पेट्रोल की कीमत स्थिर रही। आगरा में पेट्रोल 88.82 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल 81.27 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन


इससे पहले आगरा में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 54 पैसे का इजाफा हुआ था। जिसके बाद पेट्रोल 88.87 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं, डीजल की कीमत में 70 पैसे बढ़े थे। डीजल 81.33 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा था।
विज्ञापन


रोज छह बजे बदलती है कीमत
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेल कंपनियां इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम रोज तय करने का काम करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों (टैक्स) और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल और डीजल में के दामों यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर रोष 
पेट्रोल औ डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आमजन में रोष है। मथुरा के टाउनशिप के पेट्रोल पंप बरारी पर फरह ब्लॉक से आए किसानों ने शुक्रवार को डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर रोष व्यक्त किया। केंद्र सरकार से इनकी वृद्धि शीघ्र वापस लेने की मांग की। 

जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल व गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। चेतावनी दी कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि पर रोक नहीं लगाई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर दर्शन यादव, श्याम सिंह प्रधान भाहई, हुकम सिंह प्रधान बबूरी, डॉ. मोहन सिंह, रघुवीर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed