{"_id":"60fdc9e08ebc3e5878411d66","slug":"died-teeneger-in-electric-sock-agra-news-agr501163236","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कस्बे के कानूनगोयान मोहल्ले के 12 वर्षीय शिवा की रविवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बकरी चराने गया था।
परिजनों के मुताबिक कस्बे के मोहनपुर रोड बाईपास पर कानून गोयान मोहल्ले का निवासी शिवा पुत्र अशोक रविवार को बकरी चराने गया था। इस दौरान वह एक अधूरे बने मकान की छत पर चढ़ गया था। तभी छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा के पिता अशोक मजदूरी करते हैं। सूचना पर वह भी काम छोड़कर रोते-बिलखते पहुंचे। पिता ने पुलिस को हादसे की तहरीर दी है। संवाद