{"_id":"5f624ff28ebc3e9ad37d55f6","slug":"die-due-to-fever-mainpuri-news-agr459588599","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और निमोनिया से पीड़ित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और निमोनिया से पीड़ित तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में बुखार और निमोनिया से तीन लोगों की मौत हो गई। 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 125 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। भोगांव क्षेत्र के गांव मायाचंदपुर निवासी शिव कुमार के आठ वर्षीय पुत्र शिवम को निमोनिया की शिकायत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भोगांव के ही मोहल्ला करिया नीम निवासी मुन्ना की 50 वर्षीय पत्नी शाकरा बेगम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगांव के ही गांव मलपुर निवासी 70 वर्षीय रामेशवर सिंह को पिछले कुछ दिनों से खांसी जुकाम के साथ निमोनिया की दिक्कत हो गई थी। बुधवार को गंभीरावस्था में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।