फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Did not wear mask, why did you bring mobile

मास्क नहीं पहना, मोबाइल क्यो ले आए

Fri, 11 Feb 2022 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
Did not wear mask, why did you bring mobile
आगरा। जिले में शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था। इसके साथ ही नियमों का पालन भी सख्ती से कराया गया। मास्क नहीं पहनकर आने वालों को वापस लौटा दिया गया। मोबाइल लेकर केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। इसके साथ ही केंद्रों के आसपास भीड़भाड़ नहीं होने दी गई।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देश थे कि मतदान केंद्र पर कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। सुरक्षाकर्मी, मतदानकार्मिक मास्क पहनकर रहेंगे। सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। ग्लब्ज का प्रयोग भी करेंगे। मतदाताओं को बिना मास्क के प्रवेश नहीं देंगे। केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित रहेगा। इस नियम का पालन केंद्रों के गेटों पर तैनात पुलिस और अर्ध सैन्य बल के जवानों ने सख्ती से पालन कराया।
विज्ञापन

मंटोला, छावनी, लोहामंडी क्षेत्र में बूथ पर भीड़ के बीच लोग बिना मास्क भी आ रहे थे। इस पर उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। कहा कि घर से मास्क पहनकर आएं। तभी प्रवेश दिया जाएगा। इस पर लोग भी नियम को मानते हुए मास्क लगाकर आए। इसी तरह मोबाइल लेकर आने वालों को भी प्रवेश नहीं मिल सका। मोबाइल घर पर छोड़कर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग मतदान केंद्रों के पास लोगों की भीड़ भी लग रही थी। इस पर संबंधित थाना पुलिस और अधिकारी आए। उन्होंने लोगों को मतदान के बाद अपने घरों में रहने के लिए कहा। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया। मतदाताओं से भी बात की।
बता दें, मतदान के लिए 129 कंपनी अर्ध सैन्य बल को लगाया गया था। फतेहाबाद और बाह विधानसभा क्षेत्र में अधिक संख्या में फोर्स लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed