फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Did lawyers threaten shopkeeper or not Police could not present evidence in court got bail

Agra: अधिवक्ताओं ने दुकानदार को धमकाया या नहीं...कोर्ट में पुलिस पेश नहीं कर सकी साक्ष्य, मिली जमानत

Sat, 05 Apr 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 09:35 AM IST
सार

दुकानदार द्वारा तीन अधिवक्ताओं पर धमकाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस अधिवक्ताओं के खिलाफ कोई साक्ष्य पेश नहीं कर सकी, जिसके बाद तीनों अधिवक्ताओं को जमानत मिल गई। 

 

विज्ञापन
Did lawyers threaten shopkeeper or not Police could not present evidence in court got bail
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस ने दुकानदार के आरोप लगाने पर तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। हिरासत के बाद तीनों को सीजेएम की अदालत में पेश किया। साक्ष्य पेश न कर पाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रिमांड नहीं दी। सात साल से कम सजा की धाराओं में 20-20 हजार रुपये व्यक्तिगत बंधपत्र और इसी धनराशि के दो-दो प्रतिभू दाखिल करने पर रिहाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना ने पीछे किए कदम, 12 अप्रैल को नहीं होगी रक्त स्वाभिमान रैली; वीडियो जारी कर बताई ये वजह
विज्ञापन



 


यहां का है मामला
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी दुकानदार अमन अली ने केस दर्ज कराया। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि कुंवर कॉलोनी निवासी प्रतुल शर्मा के घर के राशन का सामान उनके घर से जाता है। बृहस्पतिवार शाम प्रतुल शर्मा, अनिरुद्ध भदौरिया ने फोन पर गालियां दीं। विरोध पर दोनों अक्षय के साथ दुकान पर आ गए। कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगों ने बचाया।

ये भी पढ़ें -  UP: पुलिसकर्मी की गलती नहीं, फिर भी सजा...एसीपी ने जड़ा तमाचा, फिर उल्टा उसे ही करा दिया निलंबित



 

साक्ष्य पेश न कर सकी पुलिस
पुलिस ने बृहस्पतिवार रात तीनों अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया। शाम 4:30 बजे अदालत में पेश किया। इस दौरान आगरा बार के अध्यक्ष, सचिव विनोद शुक्ला, दुर्ग विजय सिंह भैया, डॉ. अजीत, राकेश शर्मा, शुभम झा, ऋषि चौहान व सैकड़ों अधिवक्ता मौके पर आ गए। अधिवक्ताओं पर लगाए गए आरोपों का विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस से अधिवक्ताओं की नोकझोंक भी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed