फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diabetes and bp patients take precautions to prevent viral fever in agra

आगरा: हड्डी तोड़ बुखार से आ रहे दौरे, बीपी हो रहा है कम, बरतें ये सावधानी

Thu, 09 Sep 2021 03:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
diabetes and bp patients take precautions to prevent viral fever in agra
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

आगरा में हड्डी तोड़ बुखार ने मधुमेह, सांस रोग और दमा के मरीजों की हालत खराब कर दी है। हड्डियों-मांसपेशियों में दर्द के साथ रक्तचाप (बीपी) भी कम हो रहा है। हालत नाजुक मिलने पर इनको इमरजेंसी में भर्ती कराया जा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 60-70 ऐसे मरीजों आ रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि ओपीडी में औसतन 450 से अधिक मरीज रोज आ रहे हैं। वायरल बुखार के मरीजों की 60 से 70 फीसदी है। इनमें दमा और सांस की परेशानी है, मधुमेह और रक्तचाप की भी बीमारी है, इनमें बुखार होने पर हालत ज्यादा खराब मिल रही है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में घोर लापरवाही: डेंगू-बुखार के प्रकोप के बीच मरीजों को बांट दी एक्सपायरी डेट की दवा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में मरीज सिर-कॉर्नियां में दर्द, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द बता रहे हैं। रक्तचाप नापने पर यह भी स्थिर नहीं है। तेज बुखार होने पर मरीजों को दौरे भी आ रहे है। बुखार के कुल मरीजों में ऐसे पांच से दस मरीजों की परेशानी ज्यादा मिली। इनमें से तीन से पांच मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती होने की सलाह भी दे रहे हैं। 

दवा बीच में छोड़ने से भी बढ़ रही परेशानी
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बच्चों में 70 से 80 फीसदी को बुखार, खांसी के हैं। इनमें ऐसे बच्चे भी हैं, जो दो-तीन दिन दवा खाने के बाद ठीक होने पर अभिभावक बिना डॉक्टरी परामर्श के दवाएं बंद कर देते हैं। इससे बुखार फिर से पलटवार कर रहा है, इसमें बच्चा ज्यादा परेशानी मिलती है। बुखार आने पर बच्चों को घरों में रखे सिरप भी पिला रहे हैं, जबकि डॉक्टर को दिखाने के बाद ही दवाएं दें। 

ये बरतें सावधानी 
- पानी को गर्म कर सामान्य होने के बाद पीएं। 
- ठंडा पानी, फ्रिज में रखी सामग्री से बचें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें, सोएं भी।
- बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाएं, आराम करें।
- पानी ढककर रखें, जलभराव होने पर मिट्टी का तेल छिड़कें।
 
Agra Viral Fever Dengue News in Hindi:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed