{"_id":"6a822c3377563f838e099487","slug":"dhruvs-bat-roars-in-galle-half-century-off-67-balls-agra-news-c-365-1-sagr1044-109358-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गॉल में बोला ध्रुव का बल्ला, 67 गेंदों में अर्धशतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गॉल में बोला ध्रुव का बल्ला, 67 गेंदों में अर्धशतक
Mon, 17 Aug 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
आगरा। भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक 600वें टेस्ट में आगरा के ध्रुव जुरेल ने भी अपनी चमक बिखेरी। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उतरे ध्रुव ने 67 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 51 रन की पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने आगरा के क्रिकेट प्रेमियों को खुशी का मौका दिया।
ध्रुव ने केशरा नुवांथा की गेंद पर दो रन लेकर अपना 50 रन पूरा किया। उन्होंने मध्यक्रम को मजबूती दी। ध्रुव के लिए गॉल का मैदान पहले भी खास रहा है। इसी साल भारत-ए के श्रीलंका दौरे पर उन्होंने यहीं 141 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। पिता नेम सिंह जुरेल ने कहा कि ध्रुव ने अच्छी पारी खेली है। अगली पारी में उससे और बेहतर की उम्मीद है।
क्रिकेट विश्लेषक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ध्रुव ने दबाव वाले मुकाबले में धैर्य दिखाया। ध्रुव ने एक बार फिर दिखाया कि बड़े मंच पर दबाव के बीच पारी संभालने की उनमें क्षमता है।