फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv Jurel's powerful statement: Half-century hands India A a commanding lead.

Agra News: ध्रुव जुरेल का दमदार संदेश, अर्धशतक से भारत ए को दिलाई मजबूत बढ़त

Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Jurel's powerful statement: Half-century hands India A a commanding lead.
ध्रुव जुरेल
आगरा। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और भारत -ए-टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका दौरे पर अपने बल्ले से दमदार संदेश दिया है। पहले अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट के पहले दिन ध्रुव ने जिम्मेदारी भरी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत ए की स्थिति बेहद मजबूत कर दी। साई सुदर्शन के शतक और ध्रुव की शानदार पारी की बदौलत भारत ए ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 333 रन बना लिए।
विज्ञापन

भारत ए को शुरुआती बल्लेबाजों ने मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन मध्यक्रम में टीम को कप्तान से बड़ी पारी की जरूरत थी। ऐसे समय में ध्रुव जुरेल ने पूरी परिपक्वता के साथ पारी को संभाला। उन्होंने जोखिम भरे शॉट खेलने के बजाय परिस्थितियों के अनुरूप बल्लेबाजी की और शैक रशीद के साथ नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दिन का खेल समाप्त होने तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर डटे रहे और दूसरे दिन बड़े स्कोर की नींव रख दी। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों ने भी ध्रुव की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

सिटीजन क्रिकेट क्लब के मुईन बाबू ने कहा कि ध्रुव जुरेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं। कप्तान के रूप में उन्होंने पहले दिन जिस धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय दिया, वह उनकी क्रिकेट समझ को दर्शाता है। ऐसी पारियां ही बड़े खिलाड़ियों की पहचान होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed