फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhruv Jurel's powerful statement: Half-century hands India A a commanding lead.

Agra News: स्कूल प्रीमियर लीग में आगरा के कार्तिकेय बने जीत के नायक

Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Jurel's powerful statement: Half-century hands India A a commanding lead.
कार्तिकेय वार्ष्णेय
आगरा। ताजनगरी के युवा क्रिकेटर कार्तिकेय वार्ष्णेय ने स्कूल प्रीमियर लीग सीजन-1 में अपनी शानदार गेंदबाजी से आगरा का नाम रोशन किया। उत्तराखंड के रामनगर में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में दयालबाग के कार्तिकेय ने चंडीगढ़ टाइगर के खिलाफ चार ओवर में महज 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उनकी कसी हुई गेंदबाजी से विपक्षी टीम 18.1 ओवर में 101 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

जवाब में अप ब्लास्टर ने महज आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्तिकेय ने अपने पहले ही स्पेल से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने तीन विकेट लेकर चंडीगढ़ टाइगर की कमर तोड़ दी। वहीं, 102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अप ब्लास्टर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल आठ ओवर में मुकाबला समाप्त कर दिया। कप्तान भवि शर्मा ने 13 गेंदों में नाबाद 40 रन, ईशप्रीत सिंह ने 32 और मासूम राजपूत ने 26 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed