फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhoni

माही पैराशूट के साथ छलांग लगाने को बेकरार

Mon, 10 Aug 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 10 Aug 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
dhoni
पैराशूट के साथ वायु सेना के जहाज से छलांग लगाने के लिए धोनी न केवल तैयार हैं बल्कि इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सैन्य अधिकारी कोई जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं। कैप्टन कूल को पैराजंपिंग कराने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। रविवार को सैन्य अधिकारियों ने लंबी मीटिंग कर उनकी अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि माही ने ट्रेनिंग में गजब की फुर्ती दिखाई है। जो बताया जाता है, एक बार में समझ जाते हैं। इंस्ट्रक्टर जैसे निर्देश देते हैं, वैसे ही तुरंत अमल करते हैं। उनकी तेजी को देखते हुए लग रहा है कि मलपुरा स्थित पैरा ड्रॉपिंग जोन में उनकी पहली पैराजंपिंग सोमवार को सुबह हो सकती थी।
विज्ञापन

एमएस इस रोमांच के लिए बेकरार बताए जा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्ट्रक्टर से पूछा है कि उन्हें इसका मौका कब मिलेगा। लेकिन उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। शनिवार और रविवार को पैरा ट्रेनिंग की छुट्टी रहती है। इसके चलते पहली छलांग में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मौसम भी खराब है। रविवार को आगरा में जमकर बारिश हुई। शाम को सैन्य अधिकारियों ने मीटिंग कर धोनी की ट्रेनिंग की समीक्षा की। अभी उनकी एयर ट्रेनिंग होनी बाकी है। इसमें उन्हें आसमान से दूरी का आभास कराने से लेकर पैराशूट के साथ हवाई जहाज से कूदते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा जोखिम यह रहता है कि  जमीन पर उतरते समय रफ्तार को संभालना होता है। जरा सी भी चूक मुसीबत का सबब बन सकती है।

एहतियात के चलते यह भी हो सकता है कि उन्हें पहले आर्मी के पैराट्रूपर छलांग लगाकर दिखाएं। इसके बाद उन्हें मौका दिया जाए। हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। धोनी को तीन जंप लगानी है लेकिन रविवार रात तक तय नहीं हो पाया कि पहली छलांग कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed