फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dholpur-Sarmathura-Gangapur City will be broad gauge, passengers will get benefit

Agra News: धौलपुर-सरमथुरा-गंगापुर सिटी होगी ब्रॉड गेज, यात्रियों को मिलेगा लाभ

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dholpur-Sarmathura-Gangapur City will be broad gauge, passengers will get benefit
आगरा। धौलपुर-सरमथुरा-गंगापुर सिटी की नैरो गेज रेलवे लाइन को जल्द ही ब्रॉड गेज में बदला जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल नेटवर्क को मजबूत करेगी। साथ ही लाखों यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन




परियोजना के प्रथम चरण में धौलपुर से सरमथुरा तक लगभग 74 किलोमीटर की रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाएगा। नैरो गेज की लाइन को हटाकर ब्राॅड गेज किया जाएगा। इसके लिए कुल 747 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। उन्होंने बताया कि यह काम दिसंबर 2026 तक पूरा करना है। इस चरण के पूरा होने के बाद यात्री ट्रेन और मालगाड़ी दोनों के लिए गति सुविधा और समय की बचत सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन




परियोजना का दूसरा चरण सरमथुरा से गंगापुर सिटी स्टेशन तक करीब 72 किलोमीटर की लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने का है। यह कदम रेल संचालन को और सुचारु बनाएगा और मालगाड़ियों की संचालन क्षमता में वृद्धि करेगा। यात्रियों, औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी लाभ पहुंचेगा। कराैली मेला में जाने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रॉड गेज परियोजना से क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और व्यापार में भी इजाफा होगा। भविष्य में धौलपुर, सरमथुरा और गंगापुर सिटी को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। भांडई-कीठम तीसरी रेल लाइन पर वर्तमान में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed