{"_id":"5a799f0e4f1c1b8e238b7004","slug":"dharohar-will-be-taj-festival-theme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज महोत्सव के लिए रचा गया गीत, ये हैं पंक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज महोत्सव के लिए रचा गया गीत, ये हैं पंक्तियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 06 Feb 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
ताज महल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विभाग ताज महोत्सव 2018 की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार महोत्सव की थीम धरोहर रखी गई है। गीतकार सुशील सरित के थीम सांग ‘अपनी धरोहर जमुना जल है, प्रेम की गरिमा ताजमहल है ’ को चुना गया है।
इसको संगीत और स्वर देंगे गजल गायक सुधीर नारायण। वहीं महोत्सव में 25 फरवरी को बालीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य नाइट होगी, उनका नाम भी तय हो गया है।
18 से 27 फरवरी तक होने वाले ताज महोत्सव का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका से होगा। महोत्सव समिति ने बालीवुड गायक आदित्य नारायण, भूमि त्रिवेदी के नाम तय कर दिए हैं।

25 फरवरी को शिल्पग्राम में अभिजीत भट्टाचार्य नाइट होगी। इसमें बालीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत कई फिल्मों में स्वर दे चुके हैं। पर्यटन उप निदेशक दिनेश कुमार का कहना है कि इस बार लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों पर जोर रहेगा।
अभिजीत नाइट पर बात तय हो चुकी है। महोत्सव की थीम धरोहर के अनुसार थीम सांग सुशील सरित के गीत को चुना गया है।
अपनी धरोहर जमुना जल है, प्रेम की गरिमा ताजमहल है, बृज की रज में सूर के पद संग, गूंज रही गालिब की गजल है, को स्वर देंगे सुधीर नारायण। इसकी प्रस्तुति महोत्सव के शुभारंभ पर होगी।