{"_id":"6971442c515f866066082652","slug":"dharna-at-sdo-office-against-exploitation-of-farmers-agra-news-c-25-1-agr1008-971389-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसानों के शोषण के विरोध में एसडीओ दफ्तर पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसानों के शोषण के विरोध में एसडीओ दफ्तर पर धरना
Thu, 22 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
जैतपुर के एसडीओ कार्यालय पर भाकियू का धरना एवं एसडीओ को ज्ञापन
बाह। बिजली समस्याओं का समाधान न होने एवं ग्रामीण किसानों के शोषण के विरोध में भाकियू ने बुधवार को जैतपुर में एसडीओ कार्यालय पर धरना दिया, धरना स्थल पर वार्ता को पहुंचे एसडीओ को ज्ञापन सौंपा, जिस पर उन्होंने एक पखवाड़े में सभी समस्याओं की जांच एवं समाधान का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण किसान धरना स्थल से हटे।
भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में बुधवार को जैतपुर में उपखंड कार्यालय (विद्युत) पर ग्रामीण किसानों ने धरना दिया। विभिन्न अभियानों के नाम पर ग्रामीण किसानों का शोषण उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया गया। धरनास्थल पर बातचीत के लिए पहुंचे उपखंड अधिकारी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंप कर एक किलो वाट के घरेलू एवं कृषि कनेक्शन को तीन किलो वाट में परिवर्तित किए जाने, मीटर चैकिंग के नाम पर डराए, धमकाए जाने, बिजली बिल बढ़ा कर भेजे जाने, किसानों की समस्या का निस्तारण न किए जाने की मांग की गई। जांच और कार्यवाही के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन के बाद एसडीओ ने मढैया जयसिंह के महाराज सिंह, बच्चू सिंह, मुकुट सिंह का बिजली बिल अधिक भेजे जाने, स्याऊपुरा के रूप कुमार का बिजली बिल संसोधित किए जाने, खेडा राठौर के आशाराम का नया मीटर लगाए जाने, मल्ला देवी का बिल किस्तों में भुगतान कराए जाने, रामकुंआ की पूजा देवी के नये कनेक्शन की अड़चन दूर किए जाने, मढ़ेपुरा के भंवर सिंह का मीटर बदलवाने के उठाए गये मामलों का ओटीएस योजना की वजह से 15 दिन में समाधान किए जाने की बात कही। इस दौरान राजीव सिंह भदौरिया, सरवन सिंह भदौरिया, आशाराम राठौर, चंदा देवी आदि माैजूद रहे।