फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras Timing Muhurat on saturday

आज दोपहर तक है धनतेरस का शुभ योग, इतने बजे तक कर सकते हैं खरीदारी

Sat, 26 Oct 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras Timing Muhurat on saturday
धनतेरस 2019 - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक मास की त्रयोदशी शनिवार को भी दोपहर तक रहेगी। दोपहर तीन बजकर 46 मिनट तक खरीदारी का शुभ योग है। इस अवधि में उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेंगे। दोनों ही शुभ फलदायी हैं। खासकर बर्तन और सोने-चांदी की खरीदारी उत्तम रहेगी।
विज्ञापन


कार्तिक मास की त्रयोदशी के अनुसार उत्तरा फाल्गुनी के स्वामी सूर्य हैं, जो यश, कीर्ति, ऊर्जा देते हैं। हस्त के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन में प्रसन्नता देते हैं और उमंग जगाते हैं। दरअसल, तेरस तिथि इस बार दो दिन की है। यह शुक्रवार को शाम सात बजे शुरू हुई। शनिवार को दोपहर तक इसका योग है।
विज्ञापन


पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि इस अवधि में धनतेरस पर की जाने वाली पूजा-अर्चना भी की जा सकती है। इस संयोग से कारोबारी भी उत्साहित हैं। जिन दफ्तरों में शनिवार से अवकाश होगा उनके कर्मचारियों को खरीदारी का एक और दिन मिल गया है। सराफा और बर्तन व्यापारियों ने इसके लिए खास तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 450 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर शुक्रवार को आगरा के बाजार में धन की वर्षा हुई। ऑटो मोबाइल्स, सराफा, बुलियन, बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदारी हुई। पुराने शहर के बाजारों से लेकर एमजी रोड के शोरूमों पर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला। 

अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को 450 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। वहीं शनिवार शाम तक धनतेरस की खरीदारी का मुहूर्त होने के कारण छोटी दिवाली पर भी सराफा और ऑटो मोबाइल्स के बाजार में रौनक रहेगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed