फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhanteras is today, the market is decorated, customers will shop during the auspicious time.

Agra News: धनतेरस आज, सज गया बाजार, शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे ग्राहक

Fri, 17 Oct 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today, the market is decorated, customers will shop during the auspicious time.
मैनपुरी। धनतेरस के त्योहार के लिए बाजार सज चुके हैं। आज ग्राहक शुभ मुहूर्त में खरीदारी करेंगे। शहर के बाजारों में सराफा की दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ऑटो मोबाइल और बर्तनों की दुकानों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। बाजार में बढ़ी त्योहारी चहल-पहल से दुकानदार बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने विभिन्न आकर्षक ऑफर चलाए हैं। इससे लोगों की रुचि खरीदारी के लिए बढ़ी है।धनतेरस का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। सदर बाजार, बजाजा बाजार, करहल रोड, लेनगंज, घंटाघर चौक, आगरा रोड और स्टेशन रोड स्थित शोरूम और दुकानों पर त्योहार के लिए विशेष तैयारियां और ग्राहकों के स्वागत के लिए सजावट की गई है। ग्राहकों ने शुक्रवार से ही खरीदारी शुरू कर दी। बाजार में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बाइक और कार के साथ बर्तनों की खरीदारी के लिए चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीद में दिखाई रुचि
शहर के स्टेशन रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान के संचालक राजीव यादव ने बताया कि इस धनतेरस पर ग्राहकों में खरीदारी के लिए खास उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में पहले ही ग्राहकों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एलईटी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ओवन, प्रेस आदि की खरीदारी के लिए बुकिंग कराई जा चुकी है। आज धनतेरस पर ग्राहक इसकी खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

बंपर होगी सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद
वहीं, शहर के सराफा बाजार, बड़ा चौराहा, बजाजा बाजार स्थित सराफा की दुकानों को सुंदर ढंग से सजाया गया है। महंगाई के बाद भी महिलाओं की रुचि सोने-चांदी के आभूषणों के लिए दिखाई दे रही है। पहले ही ग्राहकों ने आभूषण, चांदी के सिक्के और चांदी के भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बुकिंग करा रखी है। शहर के सदर बाजार स्थित सराफा कारोबारी ज्ञान गुप्ता ने बताया कि महंगाई के बाद भी ग्राहक सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। इस धनतेरस और दिवाली अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार पकड़ रहा ऑटो मोबाइल बाजार
धनतेरस से पहले ही शुक्रवार को ऑटो मोबाइल बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कराई गई बाइक और कार की खरीदारी की। बाइक और कार शोरूमों पर दिनभर रौनक रहने से कारोबारी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक शोरूम के एसोसिएट डायरेक्टर नवजोत सिंह ने बताया कि धनतेरस से पहले शुक्रवार को बाइकों की अच्छी बिक्री हुई है। बहुत से लोग शनिवार को बाइक खरीदने से बचते हैं, ऐसे में वह शुक्रवार को ही बाइक घर ले गए। उन्होंने बताया कि बुकिंग संख्या के आधार पर शनिवार को बाइक की बंपर बिक्री होगी। वहीं, कार बाजार भी शुक्रवार को गुलजार नजर आया।

बर्तन बाजार में दिख रही रौनक
शहर के बाजार में धनतेरस के लिए चहल-पहल दिखाई दे रही है। शहर के बिसात खाना स्थित बर्तनों की दुकानों पर दूधिया रोशनी की चमक दिखाई दे रही है। बंपर बिक्री के लिए दुकानदारों ने विशेष तैयारियां की गई हैं। बिसात खाना के बर्तन कारोबारी मनोज गुप्ता ने बताया कि इस धनतेरस के लिए बाजार में पीतल के बर्तनों की मांग अधिक है। वहीं, स्टील के फैंसी बर्तन ग्राहकों की पसंद बर रहे हैं। दुकानदारों को बंपर बिक्री की उम्मीद है। शहर के लेनगंज के बर्तन कारोबारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों को धनतेरस पर बंपर बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों में भी खरीदारी के लिए रुचि दिखाई दे रही है।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed