{"_id":"61d31d249d5dd8375957e1b7","slug":"dhanauli-villagers-will-protest-till-the-drain-is-not-constructed-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में धरने पर महिला की मौत का मामला: नाला निर्माण नहीं होने तक प्रदर्शन का एलान, बुधवार को शोकसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में धरने पर महिला की मौत का मामला: नाला निर्माण नहीं होने तक प्रदर्शन का एलान, बुधवार को शोकसभा
Mon, 03 Jan 2022 09:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:28 PM IST
सार
आगरा के धनौली में नाला निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठी 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारी महिला की मौत होने से लोगों में गम और गुस्सा है।
विज्ञापन
रानी देवी की मौत के बाद ग्रामीणों में है आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के धनौली में नाला निर्माण के लिए प्रदर्शन कर रही महिला की मौत के बाद भी सोमवार को 83वें दिन सरौली रोड पर विकास नगर में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया है कि नाला नहीं बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मृतक रानी की बुधवार को धरना स्थल पर ही शोकसभा होगी।
विज्ञापन
धनौली ड्रेनेज सिस्टम का काम छह साल से चल रहा है। पांच बार एस्टिमेट बदलने के बाद भी छह साल में नाला नहीं बन सका। जिसके विरोध में सिरौली, अजीजपुर, धनौली के ग्रामीण विकास नगर में 13 अक्तूबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल 49 वर्षीय रानी की रविवार को धरना स्थल पर मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के पुत्र नीरज ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के रवैये की आलोचना करते हुए मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा: दो किमी नाला नहीं बनवा पाया प्रशासन, धरना देते-देते महिला की जान चली गई, लोगों में गम और गुस्सा
विज्ञापन
कीर्ति अम्मा को लगा सदमा, हालत गंभीर
प्रदर्शनकारी सावित्री चाहर और चौधरी प्रेम सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर को भूसमाधि का प्रयास करने वाली 85 वर्षीय कीर्ति अम्मा को रानी की मौत से गहरा सदमा लगा है। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी खून व पेशाब की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उफनाने लगा कच्चा नाला
सिरौली रोड पर प्रशासन ने नालियों व गंदे पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला बनाया था। जिसको अंतिम छोर तक नहीं खोदा गया। कच्चे नाले में पानी निकासी नहीं होने से उफनाने लगा है। क्षेत्रीय निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि रास्ते में कई जगह गंदगी हो गई है। शासन और प्रशासन की लापरवाही के कारण लोग नारकीय हालत में रहने को मजबूर हैं।