फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhamma Jagriti Yatra taken out on Buddha Purnima

Agra News: बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई धम्म जागृति यात्रा

Fri, 05 May 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dhamma Jagriti Yatra taken out on Buddha Purnima
करहल। तहसील क्षेत्र में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर धम्म जागृति यात्रा निकाली गई। धम्म जागृति यात्रा को पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

धम्म जागृति यात्रा नानमई से प्रारंभ होकर कनकपुर, किशनी चौराहा, सब्जी मंडी, तहसील, जैन कॉलेज से होकर मुहम्मदपुर नगरिया पहुंची । नानमई में गौतम बुद्ध पार्क में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने दुनियां को शांति का संदेश दिया। गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों पर ही दुनियां के देश एक दूसरे से मित्रता की भावना रखते हैं। हम सभी को भी भगवान गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत का पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी अनुयायियों से अपील की कि वे भगवान गौतम बुद्ध के संदेशों के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करें। इस मौके पर राजेश प्रधान, अंकित शाक्य, विनीश शाक्य, कुलदीप शाक्य, प्रवेश शाक्य, राम लखन शाक्य, अंकित बुद्ध, प्रेमचंद शाक्य, हरिराम बुद्ध, रितेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुरावली। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शुक्रवार की शाम जीटी रोड स्थित पुराने बस स्टैंड से विधि विधान से पूजन अर्चन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को विखेरता चल रहा था। जिसके पीछे घोड़े पर सवार देव स्वरूप चल रहे थे। तत्पश्चात भव्य रथ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान थी। सबसे अंत में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा जीटी रोड, सदर बाजार, गल्ला मंडी, बाईपास मार्ग होते हुए पुराने बस स्टैंड पर संपन्न हुई। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष ओम शंकर शाक्य, विपिन शाक्य, उमेश शाक्य, विनोद शाक्य सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed