फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhahara parv

दशहरा पर इन 10 बुराइयां का करें दहन

Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
dhahara parv
कूड़ादान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में मंगलवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक त्योहार दशहरा मनाया जाएगा। इस वर्ष भी जिलेभर में अहंकारी रावण के प्रतीकात्मक पुतले फूंके जाएंगे। दशहरा पर हमें भी अपने अंदर की दस बुराइयों को फूंकने की शपथ लेेनी चाहिए। बुराइयों के त्याग से बेहतर और सुंदर सामाजिक माहौल भी बनेगा।
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने की अपनी आदत में बदलाव लाएं
प्रति वर्ष हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत होती है। हमें दशहरा पर यातायात नियम तोड़ने की बुरी आदत को बदलने की शपथ लेनी चाहिए। ऐसा करने से हम और सड़क पर चलने वाले अन्य लोग सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

बिजली बचाने का लें संकल्प
घरों में प्रतिदिन बिजली का उपयोग होता है। घर में बल्ब, टीवी आदि उपकरण हम जरूरत नहीं होने पर भी चालू रखते हैं। इससे बिजली का दुरुपयोग होता है। इस दशहरा पर हम बिजली बचाने का संकल्प लें, जिससे ऊर्जा का क्षय कम हो। साथ ही बिजली की बचत भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकृति को बचाने के लिए पॉलिथीन को कहें ना
पॉलिथीन पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। दंड की भी व्यवस्था की है, लेकिन इसके बाद भी पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है। पॉलिथीन प्रकृति और मनुष्य के जीवन के लिए बड़ा खतरा है। खरीदारी के लिए घर से थैला लेकर निकलें।
शहर को साफ और सुंदर बनाएं
शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए हमें जगह-जगह गंदगी फैलाने की आदत में सुधार करना होगा। ऐसा करने से हम सरकार की स्वच्छ भारत मुहिम का हिस्सा बनेंगे। साथ ही हमार घर, मोहल्ला, जिला और देश साफ और सुंदर बनेगा।
पानी की बरबादी न करें
जिले में पानी का संकट दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन भी इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करा रहा है। कहीं न कहीं हम लोग गलती कर रहे हैं। हमें पानी की बरबादी रोकनी होगी। हम सभी जानते हैं, जल है तो कल है।
ओडीएफ की दिशा में चलें
शासन और प्रशासन पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसीलिए जिले को खुले से शौच मुक्त कराने का निर्णय लिया गया है। वहीं, कई स्थानों पर लोग खुले में शौच कर रहे हैं। दशहरा पर हम शपथ लें कि न तो खुले में शौच जाएंगे और अन्य को भी इस संबंध में समझाएंगे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का करें पालन
जिले में बालिकाओं की संख्या कम हो रही है, जिसे लेकर शासन ने चिंता जताई है। बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज हम शपथ लें कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।
हरे पेड़ों को न काटें
पर्यावरण में पौधों की कमी के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। शासन द्वारा पौधरोपण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की अनदेखी के कारण समस्या कम नहीं हो रही है। आज हम शपथ लें कि अपने घरों व खेतों पर खड़े हरे पेड़ों को नहीं काटेंगे।
नशे से दूरी बनाएं
नश मनुष्य के लिए हानिकारण है, फिर चाहे वह शराब, तंबाकू हो या फिर अन्य मादक पदार्थ। इसलिए हम दशहरा पर शपथ लें कि नशे की बुराई को हमेशा के लिए छोड़ेंगे। नशे का त्याग आपको निरोगी भी बनाएगा। साथ ही समाज को भी स्वच्छ और सुंदर बनाएगा।

अपराध के खिलाफ खड़े हों
जिले में महिला अपराध के साथ ही अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इस दिशा में भी हमें अपनी सोच बदलनी होगी। हमें अपराध करने की जाय, अपराध के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। इससे समाज और आधी आबादी भयमुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed