फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba operator shot and killed the customer due to dispute over the water bottle in kasganj

कासगंज: ढाबा संचालक ने ग्राहक की गोली मारकर कर दी हत्या, पानी की बोतल को लेकर हुआ था विवाद  

Sat, 14 May 2022 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 11:23 AM IST
सार

जिले में  पटियाली-अलीगंज मार्ग पर स्थित एक ढाबा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पानी की बोतल को लेकर हुए विवाद में ढाबा संचालक ने ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Dhaba operator shot and killed the customer due to dispute over the water bottle in kasganj
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली-अलीगंज मार्ग पर एक ढाबा संचालक ने एक ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पानी और सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद ढाबा संचालक, उसका भाई, और बेटा फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पटियाली के गांव अशोकपुर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि उनका पुत्र पंकज (32) अपने साले दीपू उर्फ देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी गांव लिलथरा थाना कांठ जिला शाहजहांपुर के साथ लौट रहा था। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पटियाली-अलीगंज रोड पर पर डीसी गार्डन परिसर में संचालित भदौरिया ढाबा पर पानी की बोतल और सिगरेट लेने के लिए रुका था। 

विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली     

उसने जब पानी की बोतल और सिगरेट मांगी तो ढाबा संचालक राजवीर सिंह भड़क गया। उसने गाली देते हुए कहा कि वह इतनी रात में सिगरेट और पानी मांग रहा है। ढाबा संचालक की गाली-गलौज का पंकज ने विरोध किया तो राजवीर व उसका भाई सत्यवीर, पुत्र उमेश एवं विपिन ने पंकज व उसके साले दीपू को पीटना शुरू कर दिया। राजवीर इतना क्रोधित हो गया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया और उसके पुत्र विपिन ने पंकज को गोली मार दी। पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद चारों हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पंकज के गांव में भी घटना की सूचना दी गई तो गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। सूचना पर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ आरके तिवारी भी आ गए। एसपी ने पटियाली पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पिता राकेश सिंह ने हत्या की रिपोर्ट चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है।

हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग 

ढाबे पर गोली मारकर युवक की हत्या की सूचना रात में जब उसके गांव अशोकपुर पहुंची तो लोग स्तब्ध रह गए। ग्रामीण व परिवार के लोग रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पंकज की हत्या को लेकर आक्रोश था। मौके पर पहुंचे एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे से परिवार के लोगों ने व ग्रामीणों ने पंकज के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने उन्हें शीघ्र गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया।

पंकज की हत्या की सूचना उसके साले दीपू ने परिवार के लोगों को दी। दीपू पंकज के साथ था। हत्या की सूचना मिलते ही दीपू की पत्नी रूबी और उसके परिवार के अन्य लोग सकते में आ गए। चीत्कार मच गया। पंकज अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई और हैं। एक भाई अजय प्रताप सिंह आयकर विभाग में निरीक्षक हैं। दूसरे भाई संजय सिंह रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर हैं। 

पंकज के पिता राकेश सिंह पुलिस सेवा से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। हत्या की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी अशोकपुर पहुंचे और घटना पर शोक जताते हुए आक्रोश जताया। हर कोई हत्यारों की गिरफ्तारी करने व कड़ी सजा दिलाने की पुलिस से मांग कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को पंकज का शव गांव में पहुंचा। 

मासूम के सिर से उठा पिता का साया 

रूबी की शादी तीन वर्ष पूर्व पंकज के साथ हुई थी। पंकज और रूबी का केवल एक साल का मासूम बेटा है। इस मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के लोग मासूम को देखकर बार-बार द्रवित हो रहे थे।

एसपी रोहन प्रमोद बोत्र ने कहा कि भदौरिया ढाबा पर पानी की बोतल मांगने को लेकर ढाबा संचालक व उसके भाई व पुत्रों से पंकज का विवाद हो गया। आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं।

शस्त्र लाइसेंस किया जाएगा निरस्त 

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि जिस लाइसेंसी बंदूक से पंकज की हत्या की गई है। वह लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों के परिवार में इसके अलावा कोई और शस्त्र लाइसेंस होगा तो उसे भी निरस्त किया जाएगा। थाना पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। पूरी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed