फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dhaba employee shot dead on highway in Mathura police engaged in investigation

यूपी: मथुरा में हाईवे पर ढाबा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Dec 2023 09:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 09:44 PM IST
सार

ढाबा कर्मचारी को गोली क्यों मारी गई ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Dhaba employee shot dead on highway in Mathura police engaged in investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत थाने से करीब 150 मीटर दूर स्थित राधारानी ढाबे पर काम करने वाले 19 साल के युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को गांव के बाहर मैदान में फेंकने के बाद फरार हो गए। ढाबा संचालक साझेदारों पर हत्या का आरोप है। ग्रामीणों ने वारदात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रही। तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन


हरिओम (19) पुत्र स्वः मूलचंद निवासी अजई, जैंत पांच साल से राधारानी ढाबे पर ग्राहकों को खाना परोसने का काम कर रहा था। शाम छह बजे करीब हरिओम को उसके गांव के बाहर खाली मैदान पर दो गाड़ियों में आए लोग अचेत हालत में फेंक कर चले गए। वहां से गुजर रहे हेम सिंह, जो कि उसी ढाबे पर पहले काम करता था, उसने हरिओम को अचेत देख ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बाइक पर उसके घर लेकर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो हरिओम के सीने में गोली लगना पाया गया। साथ ही उसकी नाक से भी खून बह रहा था। इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीण हाईवे को जाम करने के लिए निकल पडे़। आरोप लगाया कि हरिओम की हत्या ढाबा संचालक राम और उसके साझेदार श्याम ने की है। पुलिस तत्काल ढाबे पर पहुंची। राम और श्याम वहां से फरार पाए गए। पुलिस ने मौके से दो कर्मचारियों व ढाबे के लिए किराए पर जमीन देने वाले जमीन मालिक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सदमे में परिवार, हत्या के कारण जानने में जुटी पुलिस
हरिओम की हत्या के बाद उसका परिवार सदमे में है। परिवार ने अन्य किसी से दुश्मनी होने से भी इन्कार किया है। भाई सतीश ने देर रात को तहरीर दी। इसमें ढाबा संचालक राम और उसके साझेदार श्याम पर हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी के फुटेज सुरक्षित करने को डीवीआर अपने कब्जे में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में सबसे छोटा था हरिओम
मृतक हरिओम के भाई सतीश ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था। पिता की दस साल पहले ही मौत हो चुकी है। मां कमला बेटे की मौत पर रो-रोकर बदहवास हो गई। सतीश ने बताया कि ढाबा संचालक अपराधी किस्म के हैं। आए दिन ढाबे पर भी लड़ाई झगड़ा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed