फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dhaan khareed

मंडलीय नोडल अधिकारी ने धान खरीद केंद्र पर देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 29 Oct 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
dhaan khareed
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को शासन से नामित मंडलीय नोडल अधिकारी ने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र पर उन्होंने व्यवस्थाएं देखने के साथ ही अब तक हुई खरीद के विषय में जानकारी ली। नवीन मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के केंद्र पर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी को आगरा मंडल में धान खरीद का नोडल अधिकारी नामित किया है। बृहस्पतिवार को मंडलीय नोडल अधिकारी ने मैनपुरी पहुंचकर धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सबसे पहले नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने यहां उप जिलाधिकारी सदर/ सभापति नवीन मंडी ऋषिराज के साथ खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां खरीद के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उपलब्ध वारदाना और किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने मंडी में ही स्थित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कम खरीद होने पर नाराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए। मंडी में भी कुछ स्थानों पर उन्होंने धान की बिक्री के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को क्रय केंद्रों के बारे में जानकारी दी जाए। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed