{"_id":"62f3ff0c5131652edb42b041","slug":"dgm-will-investigate-the-fraud-mainpuri-news-agr54309511","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक भोंगांव में हुए फर्जीवाड़े की डीजीएम करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक भोंगांव में हुए फर्जीवाड़े की डीजीएम करेंगे जांच
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक की शाखा भोगांव में खातों से धनराशि के हेरफेर का मामला प्रकाश में आया है। महाप्रबंधक ने उप महाप्रबंधक (डीजीएम) की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति बैंक के एक-एक खाते में जमा राशि व अन्य बिंदुओं पर जांच करेगी। रिपोर्ट महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को सौंपी जाएगी।
भोगांव में संचालित जिला सहकारी बैंक में खाताधारकों द्वारा जमा की गई धनराशि उनके खातों में जमा न करके गबन कर ली गई। भूमि विकास बैंक का रुपया जमा न होने पर एक पखवाड़ा पूर्व ये मामला सामने आया। इसके बाद से खाताधारक शिकायत लेकर बैंक पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खातों में रुपये जमा किए थे, अब जब वे रुपये निकालने आ रहे हैं तो उन्हें खाते में रुपये न होने की जानकारी दी जा रही है। अब तक 13 खाताधारक लिखित में कार्यवाहक शाखा प्रबंधक शेखर कुमार को शिकायती पत्र दे चुके हैं।
मामले में महाप्रबंधक इनामुर्रहमान ने उप महाप्रबंधक राजेश कुमार कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में शाखा प्रबंधक संजीव यादव को भी शामिल किया गया है। दोनों अधिकारी एक-एक खाते की जांच करेंगे। शिकायती पत्र देने वाले खाताधारकों के मामले प्रथम चरण में देखे जा रहे हैं। एक पखवाड़े में समिति अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
निलंबित हैं प्रबंधक और कैशियर
एक पखवाड़ा पहले मामला सामने आने पर शाखा प्रबंध अंचल तिवारी और कैशियर हरिश्चंद्र गौतम को निलंबित कर दिया गया था। कैशियर हरिश्चंद्र गौतम ने लिखित बयान में स्वीकारा कि रुपये उसने खुद जमा नहीं किए है।
खाताधारक पहुंचा थाने
नगला गिरधारी निवासी धीरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है बताया कि उनके खाते में 23 हजार रुपये थे। जबवे रुपये निकालने पहुंचे तो उनके खाते में केवल 1029 रुपये बताए गए। जानकारी करने पर उन्हें बैंक से भगा दिया। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच चल रही है। जांच समिति पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए शाखा प्रबंधक और कैशियर को निलंबित किया जा चुका है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-इनामुर्रहमान, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक।