फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DGM of Nova Factory attacked with pistol

Agra News: नोवा फैक्ट्ररी के डीजीएम पर तमंचे से हमला

Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
DGM of Nova Factory attacked with pistol
कासगंज। शहर की स्टर्लिंग एग्रो नोवा फैक्ट्ररी के डीजीएम पर फैक्ट्ररी के ही कर्मी ने सोमवार को सुबह उनके कमरे पर जानलेवा हमला कर दिया। तमंचे की बट से डीजीएम के सिर पर प्रहार किया जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी को डीजीएम ने नौकरी से निकालने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी कर्मी अलमारी में रखे 21570 रुपये भी ले गया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।खतौली मुजफ्फरनगर निवासी डीजीएम नर सिंह नोवा फैक्ट्ररी में बीते 18 वर्षों से काम कर रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह फैक्ट्ररी स्थित अपने कक्ष में सो रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री में काम करने वाले शिफ्ट इंचार्ज राहुल यादव निवासी एटा आ गया। कमरे में कुंडी बंद करके डीजीएम की पिटाई की। तमंचे की बट से सिर पर प्रहार किया। जिससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं। शरीर में सिर के अलावा अन्य हिस्सों में चोटें आईं। इसी बीच आरोपी अलमारी में रखी 21570 रुपये की नकदी ले गया। घायल डीजीएम को चिकित्सा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर डीजीएम ने आरोपी के खिलाफ दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पीड़ित डीजीएम ने आरोपी को नौकरी से निकालने की चेतावनी दी थी। जिसके चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed