फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devpur murder case, hungama continued for three hours

तीन घंटे तक होता रहा हंगामा, थाने के बाहर जमा रहे ग्रामीण

Sat, 04 Dec 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
devpur murder case, hungama continued for three hours
कासगंज। देवपुर में हुई गोलीकांड की घटना के बाद थाने के बाहर लगभग तीन घंटे तक हंगामा हुआ। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई, जाम लगा रहा। राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। ग्राम प्रधान को रिहा करने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

देवपुर में दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद जैसे ही ग्राम प्रधान के भाई यशवीर की मौत की खबर ग्रामीणों को मिली तो वे बेकाबू हो गए। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई शेखर का आरोप था कि पुलिस ने पूरी तरह लापरवाही बरती। थाने से गांव की दूरी लगभग साढ़े पांच किलोमीटर है। ग्राम प्रधान को जैसे ही पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। उसके बाद विपक्षियों ने विवाद शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पौन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश था। पहले तो पुलिस भीड़ पर नियंत्रण के लिए हिम्मत नहीं जुटा सकी। जब कई थानों का पुलिस बल और अफसर मौके पर पहुंचे तब ग्रामीणों से बातचीत शुरू हुई। लगभग तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने सड़क पर ट्रैक्टर लगा दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार, सीओ सिटी दीपकुमार पंत, सीओ पटियाली आरके तिवारी ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed