फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotion to God makes life simple and successful.

Agra News: जीवन का सरल और सफल बनाती है भगवान की भक्ति

Mon, 27 Jul 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotion to God makes life simple and successful.
बाह: प​थवारी माता मंदिर बाह पर भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी - फोटो : 1
बाह। पथवारी माता मंदिर बाह पर श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। सोमवार को बाल विदुषी राधा शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। बताया कि भगवान की भक्ति जीवन को सरल और सफल बनाती है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीख मिलती है कि किसी भी परिस्थित में सच का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी का दर्शन कर भाव-विभोर हो उठे। राधा शास्त्री ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही परीक्षित महंत रामदास महाराज ने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के बताए प्रेम, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत और परमात्मा के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed