फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devothan ekadashi 2019 may be traffic jam due to marriage procession in agra

जाम से बचना है तो घर से निकलें संभलकर, सड़कों पर होगी 'बैंड, बाजा और बरात' की धूम

Fri, 08 Nov 2019 10:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
devothan ekadashi 2019 may be traffic jam due to marriage procession in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देवोत्थान पर शुक्रवार शाम आगरा शहर की सड़कों पर संभलकर निकलें, नहीं तो जाम में फंस सकते हैं। क्योंकि शहर में 1000 से ज्यादा शादियां हैं और सड़कों पर बरातियों की धूम रहेगी। विवाह समारोह के लिए कई कॉलोनियों के गलियों और पार्कों में ही पंडाल लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सबसे अधिक मैरिज होम और होटल फतेहाबाद रोड पर हैं। इसके चलते यहां पिछले दो साल से भीषण जाम की स्थिति बनती है। हालांकि इस रोड पर बरात निकालना प्रतिबंधित हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एमजी रोड, पचकुइयां, बोदला-सिकंदरा रोड, खंदारी, रामबाग, मदिया कटरा, लोहामंडी, घटिया आजम खां, बिचपुरी रोड, अलबतिया रोड आदि सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर से अधिक दूरी तक नहीं निकाल सकेंगे बरात

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने हाल ही में आदेश दिया है कि निर्धारित स्थान से सिर्फ 100 मीटर दूरी तक ही बरात निकाली जा सकेगी। इसी बीच बैंडबाजे बजाए जा सकेंगे। आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई होगी।

तीन रोड पर प्रतिबंधित है बरात

फतेहाबाद रोड के अलावा, मॉल रोड और एमजी रोड पर पहले से ही बरात निकालना प्रतिबंधित है।

डीजे के लिए सिर्फ चार ही आवेदन

लाउडस्पीकर या डीजे बजाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। मगर, शहर में होने वाले अधिकांश शादी समारोहों के लिए इसकी अनुमति नहीं ली गई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एडीएम सिटी के यहां डीजे बजाने के लिए सिर्फ चार ही आवेदन आए हैं।

समारोह में नहीं कर पाए थे शिरकत

पिछले साल फतेहाबाद रोड पर भीषण जाम लगा था। स्थिति ये थी कि शाम सात बजे से लगा जाम रात 11 बजे तक नहीं खुल पाया था। इसके चलते कई लोग शादियों में शिरकत नहीं कर पाए थे।

अनसूझा सहालग होता है शुभ

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि देवोत्थान पर अनसूझा सहालग होता है। यह दिन शादियों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी शादी कर सकता है। इस बार विवाह के लिए शुभ तारीखें कम हैं, ऐसे में जो तारीखें हैं उनमें काफी अधिक शादियां हैं। देवोत्थान पर भी शहर में एक हजार से अधिक शादियां होंगी।

सभी मैरिज होम, होटल बुक

केएनसीसी के निदेशक तरुण अग्रवाल ने बताया कि देवोत्थान पर शहर के सभी 350 मैरिज होम बुक हैं। होटल और धर्मशालाएं भी खाली नहीं हैं। ऐसे में शहर में शुक्रवार को देवोत्थान पर शादियों की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है। प्रशासन को इस पर पहले से ध्यान देना होगा। नहीं तो लोग घंटों फंस सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed