फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees will not get entry in Banke Bihari temple without mask due to covid

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, अक्षय तृतीया पर वन-वे व्यवस्था रहेगी लागू

Wed, 27 Apr 2022 12:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 12:51 AM IST
सार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद शासन के निर्देशों का पालत करते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Devotees will not get entry in Banke Bihari temple without mask due to covid
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया पर होने वाले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरण और सर्वांग दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि बीमार, बुजुर्ग और बच्चे दर्शन के लिए न ही आएं तो अच्छा रहेगा। यह निर्णय दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने भी कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार 3 मई को अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण और सर्वांग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 

विज्ञापन

बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश 

उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया से तीन दिन पूर्व ही मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। लोगों से स्वयं की सामाजिक दूरी बनाने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों मंदिर में श्रद्धालु की मौत और कोरोना बढ़ने के कारण प्रबंधन ने बीमार और छोटे बच्चों को दर्शन के लिए न लाने की अपील जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में भीड़ एवं उमस भरी गर्मी का वातावरण होगा। ऐसे में शुगर, बीपी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगी, बुजुर्ग व्यक्ति, छोटे बच्चों एवं दिव्यांगजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं श्रद्धालु अपने आभूषण, पर्स, कीमती सामान एवं मोबाइल फोन की रक्षा भी स्वयं करें।

दर्शन की होगी वन-वे व्यवस्था 

अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को एक गेट से प्रवेश और दूसरे से निकासी होगी। मंदिर में श्रद्धालुओं को गेट संख्या 2 व 3 से प्रवेश दिया जाएगा। गेट संख्या चार से श्रद्धालु बाहर निकलेंगे। आपातकाल व्यवस्था के लिए गेट संख्या एक का उपयोग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को गलियों में भी वन-वे रूट से ही मंदिर आने दिया जाएगा। 

इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को विद्यापीठ चौराहा से मंदिर को आने वाले मार्ग, किशोर पुरा तिराहे से गौतम पाड़ा एवं जुगल घाट, फलाहरी बाबा वाली गली से होते हुए मंदिर में पहुंचने वाले मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपने जूता, चप्पल प्रवेश गलियों की शुरुआत में बनाए गए जूता घर या गाड़ी पर ही उतारकर आने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed