{"_id":"692e051e420237b47b04539e","slug":"devotees-will-get-the-benefit-of-seeing-shri-sai-charan-paduka-on-9th-and-10th-agra-news-c-25-1-agr1030-930168-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भक्तों को 9 और 10 को श्रीसाईं चरण पादुका के दर्शन का मिलेगा पुण्यलाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भक्तों को 9 और 10 को श्रीसाईं चरण पादुका के दर्शन का मिलेगा पुण्यलाभ
विज्ञापन
प्रतापपुरा स्थित होटल रामाना ग्रैंड में श्री साइन चरण पादुका समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के
आगरा। शहरवासियों को 9 और 10 दिसंबर को साईं बाबा की चरण पादुकाओं के दर्शन का पुण्यलाभ प्राप्त होगा। श्री साईं चरण पादुका समिति की ओर से सोमवार को प्रतापपुरा स्थित होटल में दो दिवसीय कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।
संयोजक अशोक रैना और अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि श्री साईं बाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था शिरडी देश के विभिन्न शहरों में श्रीसाईं चरण पादुका दर्शनार्थ भ्रमण के लिए लेकर जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिरडी से कुरुक्षेत्र होते हुए चरण पादुका 9 दिसंबर को आगरा में आएंगी। यहां यमुना एक्सप्रेस-वे से सड़क मार्ग होते हुए से चरण पादुका वॉटर वर्क्स से होते हुए साईं धाम मंदिर कमला नगर से सीधे द रमाना ग्रांड के लिए प्रस्थान करेगी।
स्वागत अध्यक्ष राजेश गोयल और महामंत्री संजय सत्यदेव ने बताया कि 9 दिसंबर को चरण पादुका दर्शन के साथ-साथ रात्रि 11:00 तक भंडारा एवं साईं भजन संध्या होगी। 10 दिसंबर को मंगला आरती प्रातः 7:00 बजे होगी। इसके उपरांत 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक साईंभक्त चरण पादुका के दर्शन कर सकेंगें।
विज्ञापन
भजन संध्या में भजन गायिका निधि कोहली, मोहन शर्मा, पुनीत खुराना, हरीश बलेचा और जागृति कोहली की प्रस्तुति रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष लटूरी सिंह, महिला विंग अध्यक्ष दीपा गुरनानी, उपाध्यक्ष दीपक बत्रा, बॉबी आदि उपस्थित रहे।