फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees were awakened from house to house on Devotthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर घर-घर जगाए गए देव

Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Devotees were awakened from house to house on Devotthan Ekadashi
देवोत्थान एकादशी पर शहर में एक बारात में शामिल बैंड और लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलेभर में रविवार को देवोत्थान एकादशी श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। शाम के समय घरों में पूजा अर्चना करके लोगों ने घर-घर देवों को जगाया। दिन में श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा और सिंघाड़ा और गन्ना, फल और मिठाई के साथ पूजन किया।
विज्ञापन

रविवार को देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों और घरों में देव जगाए गए। इस दिन घर-घर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने आंगन में अल्पनाएं बनाईं और देव जगाकर सिंघाड़े और गन्ने से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। देवोत्थान पर गन्ना और सिंघाड़े की खूब बिक्री हुई। इस दिन जिलेभर में छह सौ से अधिक शादियां हुईं। लोगों ने गृहप्रवेश आदि भी किए। इस बीच घरों और मंदिरों में दीपक भी जलाए गए।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन ही भगवान विष्णु क्षीर सागर में शयनकाल समाप्त कर देते हैं। वह प्रकृति को खुशनुमा बनाने के लिए अपनी भार्या श्री और लक्ष्मी को समस्त ब्रहामांड में ऐश्वर्य बिखेरने के लिए भेज देते हैं। शुभ कार्यों और विवाह इत्यादि की इसी दिन से शुरुआत हो जाती है। देवोत्थान एकादशी ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर सभी मैरिजहोम, धर्मशालाएं फुल रहीं। लोगों ने घरों में टेंट लगाकर भी शादी समारोह किए। इस बीच जिलेभर में जाम की स्थिति रही। शहर के साथ ही बेवर, किशनी और कुसमरा के अलावा कुरावली क्षेत्र में भी शाम के समय जाम लगता रहा। वहीं थाना पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed