फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees took a dip in Triveni Yoga

Agra News: त्रिवेणी योग में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in Triveni Yoga
मौनी अमावस्या पर कछला गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग में बुधवार को श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी योग में अलग-अलग गंगा घाट और तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। ब्रह्म मुहूर्त में तारों की छांव में शुरू हुआ मौनी अमावस्या का विशेष स्नान दोपहर तक चला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की।मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग बना। सूर्य, चंद्रमा व बुध ने यह योग बनाया। आचार्यों के द्वारा त्रिवेणी योग का मुहूर्त बहुत अच्छा बताया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में तारों की छांव के बीच स्नान शुरू किया। स्नान शुरू होते ही हर हर गंगे के जयकारे सुनाई देने लगे। तीर्थनगरी हरि की पौड़ी लहरा गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट व कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने मौन व्रत रखकर गंगा में डुबकी लगाई और गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद विधिवत मौन व्रत खोला। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने पितरों की शांति के लिए अनुष्ठान किए। विद्वान आचार्यों के द्वारा पितृ पूजा कराई गईं।शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई : सोरोंजी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। हरि नाम का संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को वस्त्र, अनाज आदि का दान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed