फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees take holy bath in ganga on Jyestha Purnima 2018

Jyestha Purnima 2018: श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, गूंजे हर हर गंगे के जयकारे

Tue, 29 May 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 29 May 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees take holy bath in ganga on Jyestha Purnima 2018
श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में मंगलवार को पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा मां का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान हर हर गंगे के जयकारों से गंगाघाट गूंज उठे। 
विज्ञापन


तीर्थनगरी सोरों, कछला, लहरा, कादरगंज, शहबाजपुर, इस्माइलपुर के गंगाघाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तमाम श्रद्धालुओं ने तो सोमवार से ही गंगाघाटें पर डेरा जमा लिए थे। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने वहीं पर खाना बनाया, गंगास्नान किया और पूजा अर्चना का आनंद लिया। सुबह चार बजे से ही गंगास्नान का सिलसिला शुरू हो गया। हर हर गंगे के जयकारे गंगाघाटों पर सुनाई देने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Devotees take holy bath in ganga on Jyestha Purnima 2018
गंगा में स्नात करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कोई दूध की धार से गंगा का अभिषेक करके मनौतियां मांग रहा था तो कोई लड्डू का भोग अर्पित कर रहा था। राजस्थान, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में गंगाघाट पर मौजूद रहे। देर शाम तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। 

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कासगंज-बरेली मार्ग पर सुबह से ही ट्रैफिक का दवाब काफी बढ़ा हुआ था। गंगास्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार लगातार चल रही थी। 

दो पहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान के लिए पहुंच रहे थे। बिलराम गेट चौराहे पर वाहनों का काफी दवाब था। जिससे जाम के हालात पैदा हो गए थे। वहीं कछला तिराहे पर भी भीड़ का काफी दवाब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed