{"_id":"621fb1ec7861fd586943f7de","slug":"devotees-take-bath-in-the-ganges-on-falgun-amavasya-kasganj-news-agr525875565","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में हरि की पौड़ी पर स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। फाल्गुन अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी, लहराघाट एवं कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से पितरों की शांति के लिए श्राद्ध पूजा कराई तीर्थ पुरोहितों को दक्षिणा दी। वहीं घाटों पर मौजूद साधु-संतों और जरूरतमंदों को भी दान किया।
सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए सोंरोंजी हरि की पौड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे। उनके द्वारा ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा स्नान किया गया। गंगा स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण कर पितरों की शांति के लिए पूजा की। श्राद्ध पूजा एवं गंगा सनान के बाद गंगा घाटों पर बने मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और देव दर्शन कर आरती उतारी।
श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा की परिक्रमा कर मंदिरों पर पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी। सोरोंजी के क्षेत्राधीश वराह भगवान, बालाजी दरबार, द्वारिकाधीश, रघुनाथजी, सिद्ध विनायक, सिद्ध हनुमान, पंच महाशक्ति, मानस मंदिर, गंगा माता आदि में भी देर शाम तक दर्शन के लिए भक्तजन उमड़े।