फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees played Holi with Ganga Varah, people were immersed in devotion and threw gulal with great enthusiasm

Agra News: गंगा वराह संग खेली भक्तों ने होली, जमकर उड़ा गुलाल भक्ति में डूबे हुरियारे

Thu, 20 Mar 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees played Holi with Ganga Varah, people were immersed in devotion and threw gulal with great enthusiasm
वराह-गंगा यात्रा के दौरान उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद
सोरोंजी(कासगंज)। रंगपंचमी पर बुधवार को तीर्थनगरी में जमकर अबीर गुलाल व सतरंगी रंगों की बारिश हुई। गंगाभक्ति समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तों ने गंगा वराह संग होली खेली। होली महोत्सव के इस आयोजन में गंगा वराह की झांकियों पर व तीर्थनगरी के हुरियारों की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। तीर्थनगरी का वातावरण सतरंगी रंगों व पुष्पों से महक उठा। गंगा भक्त समिति के तत्वावधान में आओ खेलें गंगा वराह संग होली महोत्सव का शुभारंभ वराह मंदिर से सुबह 9 बजे हुआ। महोत्सव का शुभारंभ गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने सुसज्जित डोलों में विराजमान भगवान वराह व मां गंगा की आरती उतारकर किया। प्रमुख अतिथि विभाग संघ संचालक उमाशंकर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, मंडल आयुक्त संगीता सिंह, डीएम मेधा रूपम, एसपी अंकिता शर्मा ने द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना कर आरती उतारी। मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके साथ गुलाल लगाकर होली खेली। समिति द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान वराह व गंगा मैया के मुख्य रथों पर पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए। हेलीकॉप्टर द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे होली गीतों पर हुरियारे जोश से नृत्य कर झूमते नजर आ रहे थे। शोभायात्रा वराह मंदिर से प्रारंभ होकर चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदहपोर, रामलाल चौराहा, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, सब्जी मंडी, कछला गेट, सहावर गेट, कोतवाली रोड, चंदन चौक, बस स्टैंड रोड, बदरिया होती हुई हरि की पौड़ी पर जाकर समापन हुआ। रंग पंचमी शोभयात्रा में श्रद्धालुओं ने अपनी छतों से शोभायात्रा में शामिल डोलों पर पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed