फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees gathered on Purnima, took a dip in Ganga

Agra News: माघ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई गंगा में डुबकी

Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on Purnima, took a dip in Ganga
माघ पू​र्णिमा पर कादरगंज गंगाघाट पर गंगा स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु ।
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कादरगंज गंगा घाट पर आयोजित विशेष रामनगरिया मेले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी, लहरा गंगा घाट व कछला गंगा घाट पर भी काफी भीड़ रही। गंगाघाटों पर दोपहर बाद तक गंगा स्नान चलता रहा। लोगों ने साधु-संतों के शिविरों में जाकर उनसे आशीर्वाद लिया और दान पुण्य किया। सोरोंजी में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए हरि की पौड़ी घाट पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा ने पैरावनी कर पूजा-अर्चना की और आरती कर प्रसाद बांटा। गंगा घाट पर बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। श्रद्धालुओं ने गरीब, निर्धन लोगों को दान-दक्षिणा दी। कादरगंज गंगा घाट पर लगे मेले का लोगों ने आनंद लिया। बच्चे झूला झूले। चाट-पकौड़ी वालों यहां लोगों भी भीड़ रही। सोरोंजी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को गर्म कपड़े व खाने-पीने की वस्तुएं दान की। संत आश्रमों में पहुंचकर संत महात्माओं के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया। हरि की पौड़ी किनारे स्थित नागालैंड में ब्रह्मलीन नागा महंत गणेश गिरि की स्मृति में आयोजित अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीर्थनगरी में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। हरि की पौड़ी किनारे क्षेत्राधीश वराह मंदिर, रघुनाथ जी, सोमेश्वर दरबार, कालीशंकर महादेव, द्वारिकाधीश, बालाजी, सिद्ध विनायक, गंगा माता, मानस मंदिर, पंचमहाशक्ति, बटुकनाथ आदि मंदिरों में देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed