{"_id":"616c66e4e5e3381c8f0a7caa","slug":"devotees-became-emotional-after-seeing-the-union-of-shri-ram-and-bharat-mainpuri-news-agr51172873","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप होते ही गूंजा जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप होते ही गूंजा जय श्री राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/करहल। आगरा रोड पर चल रही रामलीला में रविवार को भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। श्रीराम और भरत का मिलाप देखकर भक्त भावुक हो गए। जय श्रीराम के जयकारे चारों ओर गूंजने लगे।
लीला मंचन में रावण का वध करने के बाद राम जब अयोध्या पहुंचे तो भरत सहित अयोध्या वासियों ने उनका स्वागत किया। मंगल गीत गाए गए। भरत और राम के मिलन को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। महेशचंद्र अग्निहोत्री, वीरसिंह भदौरिया, बीनू बंसल, प्रताप भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, प्रशांत मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी मौजूद रहे। करहल के रामलीला महोत्सव में रविवार को भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। दोनों भाइयों के मिलन के साथ ही जय श्रीराम के उद्घोष से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। महोत्सव कमेटी के सचिव नितिन चतुर्वेदी, लाल सिंह वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, सुभाष यादव, सुमित चंदेल, सुभाष तिवारी, राहुल वर्मा, योगेंद्र यादव, आशु यादव, सोनू दुबे मौजूद रहे।
वहीं करहल क्षेत्र के गांव सहन में शनिवार की रात रामलीला का समापन हुआ। राम का राज्याभिषेक करने के बाद आरती उतारी गई। लोगों ने राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आमोद कुमार, पंकज चौहान, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र भदौरिया, रवीकांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
सीता की खोज के साथ लंका दहन
बेवर। बेवर के रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम लीला में सीता खोज, अशोक वाटिका विध्वंस, अक्षय कुमार वध लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। रविवार को बाली वध के बाद बानर सेना अंगद के नेतृत्व में सीता की खोज में दक्षिण दिशा की ओर जाती है। समुद्र पार के लिए जामवंत हनुमानजी को उनकी दिव्य शक्तियों याद दिलाते हैं। इसके बाद हनुमान लंका पहुंच जाते हैं। सीता की खोज में राजमहल में विभीषण के यहां पहुंचते है। हनुमान ने रावण की पूरी लंका को क्षण भर में आग लगा दी। पूरा मैदान जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा। घनश्याम दीक्षित, रानू गुप्ता,रामौतार गुप्ता, शिवकुमार, बीके दुबे मौजूद रहे।
----
नारद मोह के साथ रामलीला शुरू
कुरावली। अशोकपुर में नारद मोह की लीला के साथ रात्रिकालीन रामलीला का मंचन शुरू हो गया। इस दौरान रावण जन्म की भी लीला हुई। शनिवार की रात में नारद मोह लीला का मंचन हुआ। कलाकारों द्वारा नारदजी के मन में इस बात के अहंकार का होना दर्शाया गया कि उनसे अधिक भगवान के करीब कोई नहीं है। सुभाष प्रताप सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान, सतीश तिवारी, संग्राम सिंह चौहान, दारा सिंह चौहान, रामवीर सिंह चौहान, श्याम मोहन पाठक मौजूद रहे।