फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devloment work is incomplete in Mainpuri

मैनपुरी के देवपुरा और शीतलाधाम में नहीं घूमा विकास का पहिया

Mon, 08 Feb 2021 06:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
devloment work is incomplete in Mainpuri
मोहल्ला शिवलाल नगर की कच्ची गली - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। देवपुरा और शीतलाधाम वार्ड में विकास का पहिया नहीं घूमा है। यहां गलियां टूटी पड़ी हैं। चहुंओर गंदगी का अंबार लगा है। जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी नगर पालिका में 32 वार्ड हैं। पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में विकास कार्य नहीं हुए हैं। इन मोहल्लों की गलियां कच्ची हैं। जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं हुआ है। पानी घरों के आसपास भरा रहता है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति देवपुरा और शीतलाधाम वार्ड में शामिल मोहल्लों की है। चुनाव के समय विकास की बात करने वाले सभासद भी जनता को मूूलभूत सुविधाएं नहीं दिला सके हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के साथ ही जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिवलालनगर, वार्ड देवपुरा
वार्ड देवपुरा का मोहल्ला शिवलालनगर शहर के बीच में तहसील के सामने स्थित है। मोहल्ले की अधिकांश गलियां कच्ची हैं। जल निकासी के लिए इंतजाम नहीं हैं। मोहल्ले के लोग वर्षों से गली और नाला निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन नगर पालिका ने स्थानीय लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने गली पक्की कराने का भरोसा दिया था। चुनाव जीतने के बाद सभासद ने सड़क बनवाने की कोशिश नहीं की। अधिकांश लोगों ने खुद ही अपने मकान के सामने वैकल्पिक व्यवस्था की है।
ओमकार सिंह, शिवलालनगर
राधानगर, वार्ड देवपुरा
कचहरी रोड पर वार्ड देवपुरा केे मोहल्ला राधानगर में मार्ग टूटे पड़े हैं। पुराना वार्ड होने के बाद भी इस मोहल्ले में मार्ग नहीं बन सका। जर्जर मार्गाें से गुजरना लोगों की मजबूरी है। जलनिकासी की व्यवस्था भी नहीं है। घरों का गंदा पानी गलियों में ही जमा होता रहता है।
चुनाव जीतने वाले ज्यादातर सभासद देवपुरा मोहल्ले के हैं। सभासदों ने उसी ओर काम कराया है, जहां वह रहते हैं। नगर पालिका में पांच बार मार्ग बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए। उन पर कार्रवाई करना तो दूर आज तक सुनवाई ही नहीं की गई है।
अनुराग सिंह, राधानगर
चांदेश्वर कॉलोनी, वार्ड शीतलाधाम
नगर पालिका के नए वार्ड शीतलाधाम के भी हालात ऐसे ही हैं। वार्ड में बनी चांदेश्वर कॉलोनी में गलियां कच्ची हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कॉलोनी की गलियां पक्की कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। कॉलोनी में रहने वालों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।
नया वार्ड होने के कारण सभासद ने अपने क्षेत्र में ही काम कराए हैं। कॉलोनी के पास ही प्राचीन चांदेश्वर मंदिर भी है। कॉलोनी की कई गलियां अभी भी कच्ची हैं।
अरुण कुमार, चांदेश्वर कॉलोनी
द्वारिकानगर, वार्ड शीतलाधाम
शीतलाधाम वार्ड के द्वारिकानगर के लोगों को विकास की दरकार है। पहले अकडुइया क्षेत्र में आने वाला द्वारिकानगर अब शीतलाधाम वार्ड का हिस्सा है। द्वारिकानगर के मार्ग जर्जर हैं। लगभग चार साल बीतने के बाद भी मार्ग बनवाने का प्रयास नहीं किया गया है। इससे द्वारिकानगर के लोगों में असंतोष है।
शहरी इलाके में मोहल्ला शामिल तो हो गया है, लेकिन सुविधाएं शहर जैसी नहीं हैं। मोहल्ले के लोगों ने दो बार नगर पालिका में ज्ञापन दिया है। इलाके में विकास कार्य नहीं हुए हैं।

अशोक कुमार, द्वारिकानगर
वर्जन
सभासदों केे प्रस्ताव और नगर पालिका के सर्वे के आधार पर विकास कार्य कराए जाते हैं। पालिका बोर्ड की बैठक में इनको मंजूरी दी जाती है। जिन इलाकों में गलियां कच्ची हैं, वहां सर्वे कराने के बाद उनको पक्का कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed