{"_id":"63870fb962d9837c26425a6b","slug":"devendra-ahuja-do-black-marketing-of-cough-syrup-in-bihar-and-bangladesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: 110 के कफ सिरप को 940 रुपये में बेचता था 'चिंटू', नशे के लिए हाईप्रोफाइल पार्टियों में होता है इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 110 के कफ सिरप को 940 रुपये में बेचता था 'चिंटू', नशे के लिए हाईप्रोफाइल पार्टियों में होता है इस्तेमाल
Wed, 30 Nov 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Nov 2022 01:40 PM IST
सार
कफ सिरप की कालाबाजारी करने वाले देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू का नेटवर्क बांग्लादेश तक फैला हुआ है। वह बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा से बांग्लादेश में कफ सिरप खपाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी करने वाला सरगना देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू 110 रुपये की कीमत के कफ सिरप को 940 रुपये में बेचता था। बिहार और बांग्लादेश में शराबबंदी के चलते इसके मनमाफिक दाम मिलते थे। पश्चिम बंगाल की एसओजी की जांच में ये जानकारी मिली है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल की एसओजी टीम ने चिंटू को पकड़कर थाने में पूछताछ की थी। इसमें पता चला कि कोडीन युक्त कफ सिरप को बिहार और बांग्लादेश में मनमानी कीमत में बेचता है। बिहार में 400 से 450 रुपये और बांग्लादेश में 900 से 940 रुपये में कालाबाजारी करता है।
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल पार्टियों में होता था इस्तेमाल
शराबबंदी के कारण मांग अधिक होने के चलते इन दोनों जगह कालाबाजारी का 70 फीसदी कफ सिरप खपाता है। कालाबाजारी से मिली धनराशि 50 से 55 फीसदी चिंटू की होती थी और बाकी का हिस्सा हॉकर, एजेंट और अन्य में बंटता था। पूछताछ में ये भी पता चला कि बांग्लादेश और बिहार में हाईप्रोफाइल पार्टियों में कोडीन युक्त सिरप नशे के लिए उपयोग होता है।
विज्ञापन
इन पार्टियों में एजेंट ही कफ सिरप की बुकिंग कर चिंटू के जरिये कफ सिरप उपलब्ध कराता है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि चिंटू को पश्चिम बंगाल की एसओजी ने थाने में पूछताछ कर रिपोर्ट बनाकर ले गई है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है।