फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Development work of 22 crores hanging in the code of conduct

आचार संहिता में 22 करोड़ के विकास कार्य लटके

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Development work of 22 crores hanging in the code of conduct
करहल के गांव नगला कंचन का बदहाल मार्ग। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आचार संहिता लागू होने से जिले में 22 करोड़ से होने वाले निर्माण कार्य अटक गए हैं। विकास कार्यों के लिए अनुमोदित की गई धनराशि से सड़कों और नालों के साथ ही पुलिया का निर्माण होना था। अब लोगों को सुविधा पाने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आचार संहिता लागू होने का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा है। जिले में लगभग 22 करोड़ की धनराशि से होने वाले विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। अनुमोदन के बाद वित्तीय स्वीकृति के इंतजार के बीच आचार संहिता लागू हो जाने से वर्कआर्डर जारी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

अनुमोदित की गई धनराशि से जिले में विकास कार्यों के दायरे में सड़क निर्माण, सड़क मरम्मत, सड़क जीर्णोद्धार के साथ ही प्रस्तावों के मुताबिक नालों और पुलियों का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया था। अब आचार संहिता के चलते विकास कार्य प्रभावित होने से लोगों का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विकास कार्यों के लिए टेंडर स्वीकृत हो गए हैं, जिनका वर्कआर्डर जारी हो चुका है वह कार्य आचार संहिता के दायरे में नहीं आएंगे। जिन विकास कार्यों पर काम शुरू हो चुका है, वह कार्य जारी रहेंगे। नए कार्यों को शुरू नहीं कराया जाएगा।

आचार संहिता लागू होने का जिला पंचायत सहित ग्राम्य विकास विभाग पर असर पड़ा है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए शुरू की गई लगभग दो करोड़ के विकास कार्यों की प्रक्रिया पर जहां असर पड़ा है। वहीं जिला पंचायत द्वारा कराए जाने वाले लगभग 20 करोड़ के विकास कार्य भी आचार संहिता से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed