फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devar committed suicide Hurt by case filed by Bhabi devear committed suicide note was found

UP: भाभी ने ये क्या कर डाला...देवर इस कदर हुआ आहत, फंदे से लटक कर दे दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Mon, 02 Jun 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 09:45 AM IST
सार

जिस भाभी को मां की तरह मानता था, उसकी एक हरकत से देवर इस कदर आहत हो गया, कि फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने अपना दर्द बयां किया है। 

 

विज्ञापन
devar committed suicide Hurt by case filed by Bhabi devear committed suicide note was found
युवका का फाइल फोटो और सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर में भाभी की ओर से देवर पर छेड़छाड़ और अन्य परिजन के खिलाफ दर्ज कराए केस से अवसाद में आए युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में मिले सुसाइट नोट में मृतक ने भाभी को ही आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आईपीएस राजीव कृष्ण...यूपी के नए DGP, उनके बारे में ये बातें स्पष्ट तौर पर जान लें; पुलिस को बनाया हाईटेक
विज्ञापन




 

पंखे से लटक कर दी जान
गांव रहनखुर्द के गंगा सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम 19 वर्षीय बेटा विकास उर्फ बबलू खाना खाकर दूसरी मंजिल पर सोने की कहकर चला गया। भतीजा अनुराग उसे बुलाने के लिए आवाज लगाने लगा। कोई उत्तर नहीं मिला। अनुराग व मृतक की मां मंजू ने ऊपर जाकर देखा तो विकास पंखे पर लटका हुआ था। 

ये भी पढ़ें -  UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने



 
विज्ञापन

भाभी ने दर्ज करा दिया था झूठा केस
बताया कि इसकी जिम्मेदार पुत्रवधू हेमा है। भाभी हेमा ने उसके बेटे व परिवार के ऊपर झूठा केस दर्ज कराया है। जिससे विकास परेशान था। वहीं, मौके से पुलिस को एक सुसाइट नोट भी मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि भाभी हेमा से पारिवारिक विवाद चल रहा है, उसने परिवार के लोगों पर मुकदमा लिख रखा है, मृतक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज होने से वह अवसाद में आ गया था, जिसके कारण आत्महत्या करना बताया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  Health News: पेंट की जेब में भूल से भी न रखें ऐसा पर्स...दे रहे गंभीर बीमारियां; जानें क्या कहते हैं चिकित्सक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed