{"_id":"61f5873029af305d643a588c","slug":"destitute-cows-locked-in-school-mainpuri-news-agr5227422104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में बंद किए बेसहारा गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में बंद किए बेसहारा गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तहसील क्षेत्र के गांव तिलियानी में शनिवार को ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंश को घेरकर सरकारी स्कूल में बंद कर दिया। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक गंाव पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर गोवंश को गोशाला में भिजवाया।
तहसील करहल क्षेत्र के कई गांवों में बेसहारा गोवंश खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि वह फसलों की रातभर जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं। मेहनत करके पैदा की गई फसल को बेसहारा गोवंश खेतों में घुसकर नष्ट कर रहे हैं। खेत से भगाने पर गोवंश किसानों पर हमला करके उनको घायल कर देते हैं। शनिवार को गंाव तिलियानी के खेतों में बेसहारा गोवंश पहुंच गए। जब तक किसान उनको खेत से भगाते तब तक गोवंश ने खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर दिया। किसानों ने बेसहारा गोवंश को घेरकर गांव के ही सरकारी स्कूल में बंद कर दिया। किसान राजवीर सिंह, महेश चंद्र, दयाशंकर सिंह, महावीर सिंह, सोबरन सिंह, सुभाषचंद्र, देवेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह का कहना है कि प्रशासन को बेसहारा गोवंश को पकड़वाकर गोशाला में भिजवाना चाहिए। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान नहीं हो सके। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों को समझा- बुझाकर सरकारी स्कूल में बंद किए गए बेसहारा गोवंश को गोशाला में भिजवाया।