{"_id":"6575fd4615f331286c0195bb","slug":"destitute-cattle-should-not-be-found-wandering-on-the-streets-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-8402-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़कों पर घुमते नहीं मिलने चाहिए निराश्रित गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़कों पर घुमते नहीं मिलने चाहिए निराश्रित गोवंश
Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने आए दिन निराश्रित गोवंशों के सड़कों पर घूमने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं सभी ब्लॉक अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया। इसमें स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर आएंगे तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिले में लगातार गोवंशों को आश्रय स्थलों में भेजने का कार्य किया जा रहा है। तीन दिन पूर्व मोहनपुरा से 25 गोवंशों को आश्रय स्थल में भेजा गया। इसी तरह से ग्रामीण इलाकों से भी ब्लॉक के अधिकारी गोवंशों को आश्रय स्थलों और गोशालाओं में भेज रहे हैं। फिर भी गोवंशों की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही।
लगातार निराश्रित गोवंशों की शिकायतें जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को मिल रही हैं। चाहें थाना समाधान दिवस हो या संपूर्ण समाधान दिवस हर जगह ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सीवीओ एवं सभी बीडीओ यह सुनिश्चित करें कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल और गोशालाओं में पहुंचें। सडक़ों पर विचरण न करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।