{"_id":"673639e4267f14725c0df16d","slug":"despite-no-facilities-an-examination-center-was-made-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123720-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुविधाएं नहीं फिर भी बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुविधाएं नहीं फिर भी बना दिया परीक्षा केंद्र
Thu, 14 Nov 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सुविधाएं न होने पर भी तीन विद्यालयों काे बोर्ड परीक्षा केंद्र बना दिया। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा केंद्र बनवाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 55 केंद्रों की सूची प्रस्तावित की है। इसमें चार राजकीय विद्यालयों को शामिल किया है। इनमें से भिटौना व नौरथा के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्र से संबंधित जो मानक निर्धारित किए हैं वे पूरे नहीं हैं। इसी तरह 26 अशासकीय सहायता प्राप्त 26 विद्यालय केंद्र बने हैं। इसमें से रूप राम इंटर कॉलेज में भी मानक पूरे नहीं है। भवन की स्थिति तक अच्छी नहीं है। इन तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है ताकि विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाया जा सके। जिले में अब तक 52 विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची पर अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। अभी यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।