Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Despicable act for dowry Parents of the bride appealed to CM Yogi

UP: दहेज के लिए नीच हरकत...मायके वालों ने लगाई सीएम योगी से गुहार, पुलिस पर गंभीर आरोप

Mon, 18 Aug 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 09:10 AM IST
सार

दहेज के लिए विवाहिता के ससुराल वाले इस कदर गिर गए, कि जान से मारने पर उतारू हो गए। मामले का वीडियो पुलिस को दिया गया, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Despicable act for dowry Parents of the bride appealed to CM Yogi
महिला सांकेतिक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। मामला लोहामंडी क्षेत्र का है। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखार निवासी सुहैफ की बहन आयशा का निकाह तेलीपाड़ा के वकीलउद्दीन के साथ हुआ था। सुहैफ का आरोप है कि निकाह के बाद से बहन का पति कारोबार के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। 30 अगस्त की शाम बहन को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। बच्चों ने पिता को पकड़ कर बहन की जान बचाई। इस घटना का वीडियो बनाकर उनके पास भेज दिया। वह अपने भाई खालिद, अरशद अजीज और सुहैल के साथ बहन की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर वकीलउद्दीन और उसके बड़े भाई हाजी फरीद, सोनू, युनूस, जीशान, शरीफ, शकील व अन्य ने लाठी -डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लोहामंडी थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके भाई अरशद अजीज को बैठा लिया और शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्होंने एक्स पर हमले का वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed