फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   desaster due to storm

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

Wed, 20 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर और देहात में भारी तबाही मचाई। सैंया में मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए। देहात के अन्य क्षेत्रों में विद्युत पोल उखड़ गए।
विज्ञापन


अचानक बिगड़े मौसम ने आगरा-धौलपुर रेलखंड को भी प्रभावित किया। कई घंटे तक ट्रेनें खड़ी रहीं। शहर में कई जगह पेड़ गिर गए और होर्डिंग्स उखड़ गए। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक इलाकों में फॉल्ट होने से बिजली नेटवर्क फेल हो गया।
विज्ञापन

सैंया के गांव मोहनलाल का पुरा मेें आंधी से धर्मेंद्र का मकान गिर गया। उसकी बेटी राखी (5) और पड़ोसी रामअवतार मलबे में दब गए। लोगों ने मलबा हटाया तब तक राखी दम तोड़ चुकी थी। रामअवतार घायल हो गए। वहीं गांव दरनकसा में रामदयाल का मकान गिर गया। मलबे में दबकर उसकी पत्नी गुड्डी (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली गुल, करंट से दो गाय मरीं
आगरा। आंधी से कई क्षेत्रों की बिजली शाम को गुल हो गई। करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर फाल्ट हुए। कहीं बिजली के तारों पर होर्डिंग तो कहीं पेड़ गिर गए। शिकायत पर टोरंट की टीमें दौड़ीं। कई क्षेत्रों में देर शाम तक लाइट नहीं रही। वहीं बारिश के बाद बिजली के खंभे में करंट उतरने से पीपल मंडी के पास दो गायों के मरने की सूचना दी गई। सेंट जोंस से लोहामंडी रोड के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया। उधर, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, सैंया, मिढ़ाकुर क्षेत्र में भी मकान और बिजली के खंभे गिर गए। कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।

--------------------------
इन्फो
44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
25.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी
5.8 मिली मीटर हुई बारिश
---------------------------
आज भी तेज हवा, बारिश के आसार
मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने दिलाई गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। मंगलवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। दिन में 45 डिग्री के पास पहुंचे तापमान में एक पल के लिए भी धूप बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया। वहीं, शाम होते-होते पहले 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी फिर तेज बारिश ने राहत पहुंचाई।
अधिकतम तापमान मंगलवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सोमवार के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वहीं 5.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी तेज हवा चल सकती है, बारिश के आसार हैं।

----------------------------------------------

शताब्दी सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनें लेट
आगरा-धौलपुर सेक्शन में मनिया के पास आंधी से ओएचई टूटी
आगरा। आगरा-धौलपुर सेक्शन में शाम 4:30 बजे मनिया के पास अप-डाउन की ओएचई टूट गई। इस कारण से गाड़ियां बीच ट्रैक पर जहां की तहां खड़ी हो गई। ट्रेन के गार्ड ने कंट्रोल नोट कराया, तो शहर से टेक्नीकल टीम मौके पर पहुंची। रूट प्रभावित होने का असर रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिला। लोग गाड़ियों का इंतजार करते रहे। वहीं पलवल-रूंधी खंड में गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पेंटो टूटने के कारण गाड़ी साढ़े चार घंटे की देरी से चली। काफी मशक्कत के बाद अप लाइन को 7:50 बजे चालू कर दिया। वहीं, डाउन लाइन देर रात को शुरू हो सकी। इस दौरान अधिकारी पल पल की जानकारी के लिए कंट्रोल में डटे रहे। इस कारण राजधानी, शताब्दी, ताज, पंजाब, उज्जैनी, स्वर्ण जयंती, गोवा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, यूपी संपर्क क्रांति, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी, शटल, देहरादून-उज्जैन, झेलम, महाकौशल, उत्कल, दो पैसेंजर सहित डेढ़ दर्जन ट्रेन बीच ट्रैक पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed