{"_id":"5dd6aef98ebc3e54bf3a5387","slug":"deputy-prime-minister-of-bulgaria-mariana-nikolova-visit-the-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुईं बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री, बोलीं- बेमिसाल है ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुईं बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री, बोलीं- बेमिसाल है ताज
Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री मारियाना निकोलोवा
- फोटो : अमर उजाला
बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री मारियाना निकोलोवा ने गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान वो संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने कहा कि ताजमहल बेमिसाल है।
बुल्गारिया की उपप्रधानमंत्री प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर को ताज पहुंचीं। शिल्पग्राम से पूर्वी गेट तक का सफर गोल्फ कार्ट से तय किया। ताज को देखते ही वो उसकी तारीफ में कसीदे गढ़ने लगीं।
उन्होंने न सिर्फ इसके निर्माण बल्कि इसके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करने में उत्सुकता दिखाई। संरक्षण से जुड़ी जानकारी भी हासिल की। हर रोज हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों के प्रबंधन को लेकर जानने में रुचि ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बहुत खूबसूरत इमारत है। इसके निर्माण का इतिहास इसे और खूबसूरत बनाता है। प्रतिनिधिमंडल में मंत्रिमंडल के दो अन्य मंत्री भी थे। 23 नवंबर को डब्ल्यूटीओ का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल का दीदार करेगा।