फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deputy Director Horticulture in Agra said if there is space in cold storage do not forbid keeping potatoes

Agra: आलू की बंपर पैदावार, कोल्ड स्टोरेज में मारामारी, उपनिदेशक उद्यान ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Thu, 09 Mar 2023 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

आगरा में आलू के बंपर पैदावार होने से कोल्ड स्टोरेज में आलू स्टोर करने के लिए मारामारी मची हुई है। उपनिदेशक उद्यान ने कई स्टोरेज का निरीक्षण किया। मालिकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि जगह हो तो आलू रखवाने से किसानों को मना न करें।  

विज्ञापन
Deputy Director Horticulture in Agra said if there is space in cold storage do not forbid keeping potatoes
आलू की पैंकिंग (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आलू कोल्ड स्टोरेज में आलू जमा करने को लेकर मारामारी मची हुई है। आलू की बंपर पैदावार होने से दाम में काफी गिरावट आ गई है। इसलिए किसान आलू की बिक्री न करके उसे कोल्ट स्टोरेज में जमा कर रहे हैं। इससे ज्यादातार स्टोरेज फुल हो गए हैं। 

विज्ञापन


आलू की बंपर पैदावार होने से कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने जा रहे किसानों को लौटाया जा रहा है। इस तरह की शिकायतों पर उपनिदेशक उद्यान कौशल किशोर ने कुबेरपुर, खंदौली और फतेहाबाद रोड के 14 कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को हिदायत दी कि अगर उनका कोल्ड स्टोर खाली है तो किसानों को आलू रखने में मना न करें। ऐसी व्यवस्था करें कि सड़क पर आलू के ट्रैक्टरों का जाम न लगे और तौल भी ठीक रखें।

विज्ञापन

इन कोल्ट स्टोरेज का उपनिदेशक उद्यान ने किया निरीक्षण

उपनिदेशक उद्यान ने बताया कि उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित कैला कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड इंडस्ट्रीज, फिरोजाबाद रोड पर मां गायत्री कोल्ड स्टोरेज कुबेरपुर, रोहित आइस एंड कोल्ड स्टोरेज, सुगन्धी कोल्ड स्टोरेज, बाबूलाल सुगन्धी कोल्ड स्टोरेज, हाथरस रोड खंदौली में बीपी कोल्ड स्टोरेज एंड फर्म्स, केतकी आइस एंड कोल्ड स्टोर, कंसल आइस एंड कोल्ड स्टोरेज, श्रीराधा रमण कोल्ड स्टोरेज, मोनादेवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज, रस्तोगी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज, इम्पीरियल फ्रोजन फूड प्रोडक्ट्स, बालाजी फूड्स, पीली पोखर, उत्तम आइस एंड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed